भाविप शाखा द्वारा जर्सी और अभ्यास पुस्तिका वितरण।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह अंतर्गत पांचवे दिन सहयोग प्रकल्प आयोजन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रूपाहेली कलां में समस्त विद्यार्थियों को जर्सियां और महापुरुषों के चित्र वाली अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित की गई । पंचम दिवस प्रभारी महादेव मूंदड़ा ने बताया कि जर्सियां परिषद परिवार की मातृशक्ति मीनाक्षी भाटिया ने अपनी बहन स्वर्गीय माया भाटिया की पुण्य स्मृति में तथा परिषद द्वारा अभ्यास पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर परिषद सेवा प्रमुख कन्हैया लाल सोनी, बुद्धि प्रकाश शर्मा, किशोर राजपाल, ज्योति दिनवानी, भगवती देवी मूंदड़ा,कौशल्या सोनी , मीनाक्षी भाटिया सहित शिक्षिका ममता शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय संस्था प्रधान प्रियंका मेनन ने परिषद सदस्यों का स्वागत और आभार ज्ञापित किया। कुल 50 विद्यार्थियों को सामग्री प्रदान की गई।
भाविप शाखा द्वारा जर्सी और अभ्यास पुस्तिका वितरण।
Leave a comment
Leave a comment


