नवनिर्वाचित अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी का किया स्वागत।

Published On:

Date:

नवनिर्वाचित अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी का किया स्वागत।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) अभिभाषक संघ बिजयनगर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सद्भावना मंच द्वारा राजनगर स्थित निजी रेस्टोरेंट (जायका रेस्टोरेंट) में अभिनंदन किया गया!
कार्यक्रम के संयोजक शंभू खान पठान ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा के सानिध्य में नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़ एवं कार्य कारिणी का माल्यार्पण साफा बांधकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर किसान नेता शिव दयाल पांडेय, पार्षद मोहम्मद दाऊद कुरैशी, अब्दुल सलीम भैया,मास्टर अखत्यार अली, उस्मान खान पठान, आमिर राजा हिंदुस्तानी, एडवोकेट कमल जीनगर, पत्रकार प्रेमचंद पीपाड़ा, देवेंद्र शर्मा सीपी तिवारी,विनोद विश्वकर्मा सहित प्रबुद्ध नगरिको ने नव निर्वाचित कार्यकारणी को शुभकामनाएं दी। कार्यकारिणी सचिव एडवोकेट बलवीर सिंह ने आभार प्रकट किया। इस दौरान महेश पांडेय, दिनेश टांक, दीपक नकवाल, परमेंद्र सिंह, दिलीप रासलोत, ऋषि त्रिपाठी, दिनेश रांका, चंदन सिंह सहित अधिवक्ता गण मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News