स्वास्थ्य शिविर में विद्यार्थियों की हुई जांच, हीमोग्लोबिन परीक्षण कर बांटी गई आयुर्वेदिक दवाइयां
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयुर्वेद विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में किया जनस्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
बनेड़ा | ((kk Bhandari))
राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयुर्वेद विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनस्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनेड़ा उपखंड के ग्राम मुंशी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीलों का खेड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मुंशी डॉ. सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी बनेड़ा श्रीकान्त व्यास एवं उप निदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ. महाराज सिंह के निर्देशानुसार यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
शिविर के दौरान आयुर्वेद नर्स मनराज जाट द्वारा विद्यार्थियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी परामर्श भी दिया गया।
डॉ. सरफराज अली खान ने विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने एवं नियमित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक अरविंद व्यास, केदार पांडे, ओम प्रकाश गुर्जर एवं गोविंद प्रसाद गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
स्वास्थ्य शिविर में विद्यार्थियों की हुई जांच, हीमोग्लोबिन परीक्षण कर बांटी गई आयुर्वेदिक दवाइयां राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयुर्वेद विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में किया जनस्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
Leave a comment
Leave a comment


