दो वर्ष सशक्त शासन: मसूदा में विकास रथ का भव्य आगमन, जनकल्याण की गूंज
विकास रथ यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंची सरकार की योजनाएं, गांधी उद्यान में हुआ कार्यक्रम
बिजयनगर | मोनू सुरेश छीपा
राजस्थान सरकार के ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मसूदा विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ यात्रा के अंतर्गत भाजपा मंडल बिजयनगर द्वारा गांधी उद्यान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने आमजन से संवाद कर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान में भाजपा की भजनलाल शर्मा सरकार आमजन तक विकास और कल्याण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचा रही है।
विधायक कानावत ने बताया कि विकास रथ यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। राज्य की प्रत्येक विधानसभा में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी एवं पंचायत समितियों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल बिजयनगर अध्यक्ष अमित कुमार मोदी, विधानसभा प्रभारी गणपत मुनिम, जिला उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, तहसीलदार बिजयनगर रामकिशोर जागिड़, ईओ नगर पालिका बिजयनगर प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनिता मेवाड़ा, OBC जिलाध्यक्ष कैलाश गुर्जर, एबीवीपी ब्यावर जिला अध्यक्ष तिलक मेवाड़ा, नगर मंत्री आयुष सोनी, संजीवनी महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष दीपांशु व्यास, नगर SFD संयोजक अर्जुन जांगिड़, राजकीय महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष धनराज सिंह, इकाई सचिव महेंद्र सिंह, महिला जिलाध्यक्ष मुकेश कंवर, ST मोर्चा जिलाध्यक्ष यश मीणा, पूर्व प्रधान प्रहलाद शर्मा, जयमल रहलाणी, मसूदा विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका पार्षद मनीष वैष्णव, लोकेश पीपाड़ा, राजकुमार आसवानी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं महिला शक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही।


