सुदीवा रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन, SPL-5 के फाइनल में शानदार प्रवेश सेमीफाइनल में नाइट राइडर को 10 विकेट से हराया, अब लायंस से खिताबी भिड़ंत भीलवाड़ा (सरेरी) | *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

सुदीवा रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन, SPL-5 के फाइनल में शानदार प्रवेश
सेमीफाइनल में नाइट राइडर को 10 विकेट से हराया, अब लायंस से खिताबी भिड़ंत

भीलवाड़ा (सरेरी) | *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
सुदीवा स्पिनर्स के तत्वावधान में आयोजित SPL सीज़न-5 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में सुदीवा रॉयल्स (मेंटिनेंस विभाग) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सुदीवा नाइट राइडर (एचआर स्टोर) को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी और फाइनल में शानदार प्रवेश किया।
मुकाबले में सुदीवा रॉयल्स की टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा। अनुशासित एवं सटीक गेंदबाज़ी के दम पर नाइट राइडर की टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने का कोई मौका नहीं मिला। इसके बाद रॉयल्स के बल्लेबाज़ों ने आक्रामक और संयमित खेल का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को बिना किसी नुकसान के आसानी से हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की।
इस अवसर पर सुदीवा स्पिनर्स के चेयरमैन जे.सी. लड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि SPL-5 का फाइनल मुकाबला 23 दिसंबर (मंगलवार) को दोपहर 2 बजे सुदीवा परिसर में खेला जाएगा। फाइनल में लगातार दो बार की विजेता सुदीवा रॉयल्स का सामना मजबूत दावेदार सुदीवा लायंस से होगा।
उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले के पश्चात विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज़, बेस्ट प्लेयर सहित अन्य व्यक्तिगत पुरस्कारों का भी वितरण किया जाएगा।
सुदीवा स्पिनर्स के अरिहंत गोधा ने बताया कि सुदीवा रॉयल्स की टीम लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त आत्मविश्वास और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment

Related News