महिला सशक्तिकरण के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन
संस्कृति सप्ताह के छठे दिन मातृशक्ति, अध्यापिकाओं व अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी
रामकिशन वैष्णव
गुलाबपुरा। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में संस्कृति सप्ताह के छठे दिन महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन हैप्पी आवर्स स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में परिषद की मातृशक्ति, विद्यालय की अध्यापिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में रस्साकसी, दौड़, कुर्सी रेस जैसे पारंपरिक खेलों के साथ कबड्डी व खो-खो का आयोजन हुआ। मातृशक्ति एवं अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों के माध्यम से मानसिक व शारीरिक विकास के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालन परिषद परिवार की मातृशक्ति महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर प्रभारी मधु कलवार, भगवती देवी मूंदड़ा, मीनाक्षी भाटिया, लीला देवी गग्गड़ एवं जया छतवानी उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं में विजेता अभिभावकों को परिषद मातृशक्ति की ओर से मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय स्टाफ एवं संचालक दिनेश छतवानी ने परिषद सदस्यों का स्वागत करते हुए आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
— मोनू सुरेश छीपा


