भामाशाहो द्वारा खारी का लाम्बा राजकीय विधालय मे ऊनी स्वेटर व जूते जरुरतमंद को प्रदान किए।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) खारी का लाम्बा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे भामाशाहो द्वारा कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को ऊनी स्वेटर एवं जूतों का वितरण किया गया। भामाशाह रामजस चण्डक एवं रामकिशोर चण्डक द्वारा 55 ऊनी स्वेटर व श्रीमती मंजुलता कुमावत द्वारा 55 स्वेटर एंव प्रभुदयाल डाड द्वारा 21 जोड़ी जूते प्रदान किया गया। विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर एवं जूतों का वितरण पूर्व प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़, एसीबीईओ कृष्णपाल सिंह राठौड़, प्रधानाचार्य रामकृष्ण शर्मा तथा समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति एवं सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य के लिए समस्त विद्यालय परिवार ने भामाशाहों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा उनके इस सहयोग को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
भामाशाहो द्वारा खारी का लाम्बा राजकीय विधालय मे ऊनी स्वेटर व जूते जरुरतमंद को प्रदान किए।
Leave a comment
Leave a comment


