भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बनी पारस वैष्णव का किया स्वागत।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष बनी श्रीमती पारस वैष्णव। नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव के सान्निध्य में विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को भोग अर्पित किया गया। पारस वैष्णव ने नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं संगठन की मजबूती के लिए बालाजी महाराज से मंगल कामना की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह राठौड़ व नवनियुक्त उपाध्यक्ष पारस वैष्णव का श्री बालाजी महिला मंडल द्वारा स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष पारस वैष्णव ने कहा कि बालाजी महाराज की कृपा से उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है और वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा भाव से संगठन और नगरवासियों के हित में कार्य करेंगी। इस दौरान पुजारी अजय वैष्णव, महिला पदाधिकारी कांता सोमानी सहित भक्त लोग मौजूद थे।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बनी पारस वैष्णव का किया स्वागत।
Leave a comment
Leave a comment


