कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर श्री दिव्य मोरारी बापू के मुखारविंद से होगा रामकथा ज्ञान यज्ञ

Published On:

Date:

कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ
राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर श्री दिव्य मोरारी बापू के मुखारविंद से होगा रामकथा ज्ञान यज्ञ

रामकिशन वैष्णव
गुलाबपुरा। शहर में दिव्य सत्संग मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर 1008 श्री दिव्य मोरारी बापू के मुखारविंद से आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ।
श्रीराम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री राधे कृष्ण महाकालेश्वर मंदिर स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रीराम कथा का वाचन 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से सायं 4:15 बजे तक किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर श्री दिव्य मोरारी बापू ने श्रीरामायण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीरामायण एक मंगलकारी शास्त्र है, जिसके पठन और श्रवण से भगवान श्रीराम के चरणों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस अवसर पर दिव्य मोरारी बापू सत्संग मंडल के व्यवस्थापक श्री घनश्याम दास जी महाराज, जितेन्द्र नागर, धीरेन्द्र नागर, रामकुमार चौधरी, जगदीश चौधरी, धीरज सिंह चौहान, दातार सिंह, दिलीप सिंह, घीसा लाल, औझा साहब सहित बिजयनगर व गुलाबपुरा दिव्य सत्संग मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News