विजयनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सम्पन्न। ====

Published On:

Date:

विजयनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सम्पन्न।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बिजयनगर
के चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक कुलदीप सिंह सलूजा की अध्यक्षता में शुरू हुई। प्रधान धर्मवीर सिंह टुटेजा ने पिछले 2 वर्षों का लेखा जोखा ( आय व्यय का विवरण )प्रस्तुत किया गया
सभी सदस्यों ने इस कार्यकाल की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद दिया व एजेंडा के अनुसार सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर गुरु घर की मर्यादा बनाए रखने हेतु नई कार्यकारणी को शपथ दिलाई गई
चुनाव प्रभारी सिख सदभावना दल के चेयरमेन रघुवीर सिंह टुटेजा ने सर्व सम्मति से नई कार्यकारणी सम्बंधी विचार विमर्श किया गया। सभी सदस्यों से राय लेकर सर्व सम्मति से कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमे संरक्षक कृपाल सिंह सलूजा,
प्रधान गुरबख्श सिंह सलूजा,
मीत प्रधान हरगोविंद सिंह टुटेजा,
सचिव हरप्रीत सिंह टुटेजा,
खजांची धर्मवीर सिंह टुटेजा,
मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह टुटेजा एवं पांच कार्यकारणी सदस्य बनाए गए।

Leave a Comment

Related News