महात्मा गांधी राजकीय विधालय मे भामाशाह द्वारा जरुरतमंद को स्वेटर प्रदान किऐ।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जूना गुलाबपुरा में भारत विकास परिषद के भामाशाह सदस्य लवकुमार माहेश्वरी द्वारा कक्षा 1 से 5 के सभी विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किऐ, इसी तरह विद्यालय की भामाशाह श्रीमती शांता तोषनीवाल द्वारा भी 18 जोड़ी जूते वितरित किए गए। इस अवसर पर परिषद सदस्य विनोद कुमार त्रिपाठी, लोकेश योगी, सुनीता पंचारिया, मीना भाटिया, लीला गग्गड़, मधु कलवार, मुत्री जागोठिया स्टाफ सदस्य पुष्पा जोशी, प्रह्लाद तेली, सुरेश मुनोत, सुशील चौधरी, लीना चौधरी आदि मौजूद थे। विद्यालय के संस्था प्रधान परमानन्द शर्मा द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। सुनीता पंचारिया ने बताया कि अल्प निवेदन पर दोनों भामाशाहों ने बच्चों के लिए स्वेटर और जूते वितरित किए। भामाशाह लव कुमार माहेश्वरी ने कहा की जब भी किसी भी प्रकार के कार्य या सेवा की आवश्यकता हो बतावे।
महात्मा गांधी राजकीय विधालय मे भामाशाह द्वारा जरुरतमंद को स्वेटर प्रदान किऐ।
Leave a comment
Leave a comment


