खारोल समाज की बेटी मधु खारोल बनी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल
अमृता देवी बटालियन, बाड़मेर में मिली नियुक्ति, परिवार व समाज में खुशी की लहर
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा।
खारोल समाज के लिए गर्व का क्षण है। मोतीपुरा निवासी जगदीश खारोल की सुपुत्री मधु खारोल का चयन राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पद पर हुआ है। मधु खारोल को अमृता देवी बटालियन, बाड़मेर में नियुक्ति मिली है। इस उपलब्धि के बाद परिवार सहित पूरे समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
मधु खारोल ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि को खारोल समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। चयन की खबर मिलते ही खारोल समाज के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों एवं सामाजिक मंचों पर बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया।
परिजनों एवं समाजजनों ने मधु खारोल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज का मान बढ़ाने वाली है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
— मोनू सुरेश छीपा


