पौषबड़ा भोग सेवा के साथ राधेश्याम झंवर का 81वां जन्मदिन श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया श्री गोविंददेव जी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन, भजनों व मातृशक्ति नृत्य सेवा से गूंजा सदर बाजार ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

पौषबड़ा भोग सेवा के साथ राधेश्याम झंवर का 81वां जन्मदिन श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया
श्री गोविंददेव जी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन, भजनों व मातृशक्ति नृत्य सेवा से गूंजा सदर बाजार

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा।
नगर के सदर बाजार स्थित भगवान श्री गोविंददेव जी के मंदिर में परम भक्त राधेश्याम जी झंवर ने अपना 81वां जन्मदिन पौषबड़ा भोग सेवा के साथ श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया। जहां एक ओर वर्तमान समय में जन्मदिन समारोहों को रिसोर्ट व होटलों में भव्य रूप से मनाने की होड़ दिखाई देती है, वहीं दूसरी ओर नगर के प्रमुख व्यवसायी द्वारा ठाकुर जी महाराज के चरणों में बैठकर दीप प्रज्ज्वलन एवं जगमग ज्योति के बीच आयोजन करना एक प्रेरणादायी एवं सराहनीय पहल रही, जो विगत 12 वर्षों से निरंतर चली आ रही है।
मंदिर के पुजारी पंडित महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर श्री राधेश्याम झंवर की ओर से पौषबड़ा के साथ गाजर का हलवा एवं दूध की सेवा भी अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने भोग आरती में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में श्याम तोषनीवाल, सत्यनारायण मूंदड़ा, भक्तिमती रंजना डोडिया, मंजु शर्मा एवं सुनीता मूंदड़ा द्वारा प्रस्तुत भजनों की मधुर स्वर-लहरियों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजनों के दौरान खचाखच भरे मंदिर में बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तजनों के साथ मातृशक्ति ने नृत्य सेवा कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।
समूचा आयोजन भक्ति, सेवा और सादगी का अनुपम उदाहरण बना, जिसने नगरवासियों को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया।
— मोनू सुरेश छीपा

Leave a Comment

Related News