बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ भीलवाड़ा में उभरा आक्रोश, पुतला दहन कर जताया विरोध
विश्व हिंदू परिषद का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, मानवाधिकार संरक्षण व पीड़ितों की सुरक्षा की उठी मांग

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।
द वॉयस ऑफ राजस्थान9667171141*
भीलवाड़ा।
बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में भीलवाड़ा से आक्रोश, आग और आवाज एक साथ उठी। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर सूचना केंद्र चौराहे पर प्रतीकात्मक पुतला दहन कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मानवाधिकारों की रक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और पीड़ित हिंदुओं की सुरक्षा की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार सामने आ रही घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। धार्मिक स्थलों पर हमले, सामाजिक उत्पीड़न और असुरक्षा का वातावरण तत्काल समाप्त होना चाहिए। परिषद ने भारत सरकार से कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाने की मांग की।
कार्यक्रम के दौरान एकता, न्याय और मानवाधिकारों से जुड़े संदेशों के साथ यह स्पष्ट किया गया कि अत्याचार के खिलाफ आवाज लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से बुलंद की जाएगी। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और बांग्लादेश में पीड़ित हिंदू समाज के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
— मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान


