विचित्र वेशभूषा में महेश मंडोवरा जिला स्तर पर प्रथम
जिला स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता बरण-बनेड़ा में संपन्न, राज्य स्तर पर करेंगे भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 24 दिसंबर।
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 36वीं जिला स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरण (बनेड़ा) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में सुवाणा ब्लॉक से प्रतिभागी महेश मंडोवरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महेश मंडोवरा ने पागल की विचित्र वेशभूषा एवं प्रभावशाली रोलप्ले के माध्यम से अपनी अभिनय क्षमता, प्रस्तुति कौशल और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे निर्णायकों एवं दर्शकों द्वारा सराहा गया।
जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अब महेश मंडोवरा 30 व 31 दिसंबर को रींगस (सीकर) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से सुवाणा ब्लॉक सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
शिक्षा विभाग एवं सहकर्मी शिक्षकों ने महेश मंडोवरा को इस सफलता पर बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
— मोनू सुरेश छीपा


