भजनलाल सरकार के 2 वर्ष पूरे: गुलाबपुरा में पहुंचा विकास रथ, जनता को मिली योजनाओं की सीधी जानकारी।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राजस्थान प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने वाला विकास रथ मंगलवार को आसीन्द विधानसभा क्षेत्र के गुलाबपुरा नगरपालिका पहुंचा। विकास रथ के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आसीन्द विधानसभा के विकास रथ सहसंयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी ने बताया कि यह रथ यात्रा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव व ढाणी तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों एवं विकास कार्यों की जानकारी दे रही है। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार ने अल्प समय में गरीब, किसान, युवा, महिला एवं आमजन के हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। विकास रथ पर लगी विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों से जुड़े वीडियो दिखाए गए, जिससे लोगों को योजनाओं की पात्रता, लाभ और प्रक्रिया की जानकारी सीधे तौर पर मिल सकी। बड़ी संख्या में नागरिकों ने रथ पर प्रदर्शित सामग्री को रुचि के साथ देखा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने कहा कि भजनलाल सरकार ने पारदर्शी शासन, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश को नई दिशा दी है। वहीं मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने सरकार की उपलब्धियों को जनविश्वास का परिणाम बताया। इस दौरान महामंत्री पीयूष मेवाड़ा, मनोज तोषनीवाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी, मंडल उपाध्यक्ष पारस वैष्णव, राहुल चोरडिया, पार्षद रोहित चौधरी, महादेव जाट, महेंद्र सिंह जामोला, महेंद्र सिंह चुण्डावत, मंडल मंत्री प्रेम रेगर, पूर्णिमा देवी, कोषाध्यक्ष मनोज सेठी, मन की बात सहसंयोजक अरिहंत जैन, आईटी सेल सहसंयोजक सीतपाल वैष्णव,सत्यनारायण तिवाड़ी, विशाल प्रताप सिंह जादौन, पिंटू वैष्णव, विक्रम सिंह चुण्डावत, राजेंद्र सिंह, गोपाल सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भजनलाल सरकार के 2 वर्ष पूरे: गुलाबपुरा में पहुंचा विकास रथ, जनता को मिली योजनाओं की सीधी जानकारी।
Published On:
Date:
