श्री शुभम सेवा संस्थान प्राकृतिक चिकित्सालय मे निशुल्क शिविर शुरू
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय श्री शुभम सेवा संस्थान व सहयोगी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटीके तत्वाधान में चार दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर श्री शुभम प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में शुरू हुआ, शिविर कुमावत परिवार विजयनगर द्वारा आयोजित किया जा रहा है, इस शिविर में 31 मरीजो ने अपना रजिस्ट्रेशन करा कर इलाज प्रारंभ करवाया इसमें मरीजो का प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति व योग थेरेपी द्वारा कुशल चिकित्सक डॉक्टर पार्थिव जोशी प्राकृतिक चिकित्सक व अर्चना जोशी योग थैरेपिस्ट द्वारा निशुल्क उपचार प्रारंभ किया
इस शिविर में स्पाइनल प्रॉब्लम जॉइंट्स एवं हड्डी प्रॉब्लम डायबिटीज ब्लड प्रेशर एसिडिटी मोटापा फैटी लिवर एनीमिया खांसी जुकाम जोड़ों का कमर का घुटनों का दर्द गर्दन का दर्द हपिॅस जैसी जटिल बीमारियों का इलाज प्रारंभ हुआ। संरक्षक पुरुषोत्तम नवाल ने इस अस्पताल की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं सभी को अपने शरीर के लिए एक घंटा प्रतिदिन देखकर इसको स्वस्थ बनाना है संस्थान के मंत्री अनिल चौधरी ने बताया कि सभी व्यक्तियों को अपनी लाइफ स्टाइल में सुधार करना होगा और अपने जीवन को स्वस्थ और मस्त बनाना होगा शिविर 27 दिसंबर तक श्री शुभम प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में चलेगा। इस शिविर में सुरेश कुमार चौधरी, महावीर शर्मा, गोपाल जागेटिया, सत्यनारायण जागेटिया, जीएल यादव, टी.सी.
जैन, राजेंद्र जैसवाल, नरेश छतवानी, सुगन जेठवानी, सुरेंद्र मिश्रा, हनुमान सोमानी सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
श्री शुभम सेवा संस्थान प्राकृतिक चिकित्सालय मे निशुल्क शिविर शुरू
Leave a comment
Leave a comment


