शाहपुरा में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन, विहिप–बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, भारत सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

शाहपुरा में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन, विहिप–बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, भारत सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा।
शहर के त्रिमूर्ति चौराहे पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही बांग्लादेश सरकार के खिलाफ कड़ी कूटनीतिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की जाए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो हिंदू समाज एवं विश्व हिंदू परिषद देशव्यापी उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़, बजरंग दल विभाग संयोजक धनराज वैष्णव, विहिप जिलाध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणावत, सह जिला मंत्री कैलाश धाकड़, जिला संपर्क प्रमुख विनोद सनाढ्य, प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह राणावत, प्रखंड मंत्री महावीर कहार, सह मंत्री श्याम सुंदर व्यास, प्रखंड संयोजक विष्णु सुखवाल, सह संयोजक कमलेश कुमावत, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी विठ्ठल शर्मा तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोकेश कहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News