समाजसेवा के लिए टूटेजा, को फर्स्ट इंडिया टीवी ने दिया ‘ब्यावर गौरव सम्मान।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित सहज सेवा संस्थान बिजयनगर के प्रमुख गुरुभेज सिंह टूटेजा को देश के प्रतिष्ठित फर्स्ट इंडिया टीवी चैनल द्वारा “ब्यावर गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक जागरूकता के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। गुरुभेज सिंह टूटेजा ने सहज सेवा संस्थान के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता जैसे अनेक क्षेत्रों में सराहनीय योगदान दिया है। उनके प्रयासों से न केवल बिजयनगर बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी समाजसेवा को नई दिशा मिली है। फर्स्ट इंडिया टीवी चैनल की ओर से बताया गया कि “ब्यावर गौरव सम्मान” ऐसे व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य करते हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। गुरुभेज सिंह टूटेजा का चयन इसी भावना के अनुरूप किया गया।
इस अवसर पर सहज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों ने गुरुभेज सिंह टूटेजा को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे बिजयनगर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाजसेवा के इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने की अपेक्षा जताई।
समाजसेवा के लिए टूटेजा, को फर्स्ट इंडिया टीवी ने दिया ‘ब्यावर गौरव सम्मान।
Leave a comment
Leave a comment


