राजस्थान पेंशन मंच ब्लॉक हुरडा गुलाबपुरा का वार्षिक अधिवेशन आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राजस्थान पेंशन मंच ब्लॉक हुरडा, गुलाबपुरा का वार्षिक अधिवेशन आयोजित। श्री गांधी विद्यालय के विवेकानंद सभागार मे आयोजित राजस्थान पेंशन मंच ब्लॉक हुरडा – गुलाबपुरा के वार्षिक अधिवेशन के मुख्य अतिथि कृष्ण सिंह राठौड़ व विशिष्ट अतिथि भामाशाह रतनलाल काबरा व कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएल यादव अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज ने की। वार्षिक अधिवेशन की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर एवं अतिथियों के माल्यार्पण व शाल ओड़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। पेंशन मंच के संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। पेंशन मंच के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल पीपाड़ा द्वारा मंच का आय- व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्ष लक्ष्मी लाल पीपाड़ा की तरफ पेंशन फंड में 11000 हजार रुपये व राजाराम कुंभकार के द्वारा 5000 हजार रुपये देने की घोषणा की।
पेंशन मंच के द्वारा इस वर्ष 80 वर्ष की आयु पूर्ण करें चुके पेंशनर्स का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस वर्ष ने जुड़े सदस्यों का भी स्वागत अभिनंदन किया गया,पेंशन मंच के मंत्री अब्दुल दाऊद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
राजस्थान पेंशन मंच ब्लॉक हुरडा गुलाबपुरा का वार्षिक अधिवेशन आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


