युवा पीढ़ी को कांग्रेस से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा
एनएसयूआई के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सूरज मेवाड़ा का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा।
एनएसयूआई के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सूरज मेवाड़ा का रविवार को शाहपुरा में कांग्रेसजनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल, पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के युवा जिला संयोजक अविनाश शर्मा की अगुवाई में बालाजी की छतरी परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाहपुरा में एनएसयूआई के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व पार्षद रामस्वरूप टेपन तथा सद्दीक पठान ने कहा कि अब शाहपुरा में युवा पीढ़ी को कांग्रेस से जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में अध्ययनरत युवाओं को देश की आज़ादी में कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान तथा पिछले सात दशकों में राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र को मजबूत करने में पार्टी की भूमिका से अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष सूरज मेवाड़ा ने कांग्रेसजनों द्वारा किए गए सम्मान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि एनएसयूआई से जुड़ने वाले नए युवाओं को संगठन में पूरा सम्मान और सक्रिय भूमिका दी जाएगी।
समारोह के आयोजक एवं युवा कांग्रेस प्रवक्ता केशव सपूत ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व जिला महासचिव रामेश्वर सोलंकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिल व्यास, गोविन्द बिड़ला, सेवादल जिला उपाध्यक्ष राकेश लोहार, वरिष्ठ पार्षद डॉ. इशाक खान कायमखानी, पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी, सुभाष व्यास, शंकर खटीक, नाथू कोली तथा पार्षद प्रतिनिधि मदन सर्वा सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
— मोनू सुरेश छीपा


