श्री महेश सेवा फाउंडेशन का स्नेह मिलन, तीसरे नववर्ष कैलेंडर का विमोचन
माहेश्वरी समाज में ‘झूठन नहीं छोड़ने’ के सामाजिक अभियान को मिलेगी नई गति
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 29 दिसंबर
— मोनू सुरेश छीपा
श्री महेश सेवा फाउंडेशन, भीलवाड़ा के तत्वावधान में वार्षिक आयोजन के अंतर्गत नववर्ष 2026 के तीसरे कैलेंडर का विमोचन एवं स्नेह मिलन समारोह सांवरिया रिसोर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष दिनेश काबरा ने की।
कैलेंडर का विमोचन दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष अशोक बाहेती, राधेश्याम सोमानी, प्रहलाद लढ़ा, भेरूलाल काबरा, सत्यनारायण डाड, राजेंद्र कचोलिया एवं ओम गट्यानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज में विभिन्न सामाजिक आयोजनों के दौरान “झूठन नहीं छोड़ने” को लेकर एक व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की गई। फाउंडेशन के कार्यकर्ता सामाजिक भवनों एवं आयोजनों में पहुंचकर भोजन की बर्बादी रोकने का संदेश देंगे और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि प्रादेशिक अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी ने अपने संबोधन में कहा कि “धन की तीन गतियां होती हैं—दान, भोग और नाश। समाज एवं संगठन को मजबूत करने के लिए सहयोग आवश्यक है।”
वहीं जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती ने कहा कि सामाजिक भवनों में महेश सेवा फाउंडेशन को आमंत्रित कर भोजन की झूठन रोकने का दायित्व सौंपा जाए, तो यह एक बड़ा और सार्थक सामाजिक कार्य सिद्ध होगा। इस अभियान में जिला सभा फाउंडेशन को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
समारोह में 240 परिवारों की सहभागिता रही। स्नेह मिलन के दौरान विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें पारंपरिक खेल सितोलिया, चेयर रेस (बालक-बालिकाएं, महिला एवं पुरुष वर्ग), संगीत-डांस गेम, मेंढक रेस, अंताक्षरी, हौजी, कपल गेम तथा बालक-बालिकाओं की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
कैलेंडर विमोचन एवं आयोजन में केदार जागेटिया, सुशील मारोठिया, अभिजीत शारडा, महावीर समदानी, ओम गंदोडिया, सुरेश कचोलिया, गोपाल नाराणीवाल, सत्यनारायण मुंदड़ा, दिलीप तोषनीवाल, राजेंद्र पोरवाल का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में फाउंडेशन संरक्षक राधेश्याम तोषनीवाल, कैलाश आगाल, लोकेश आगाल, मुकेश सांमरिया, राजेंद्र कालिया, शुभम झवर, भेरूलाल कचोलिया, आशीष झवर, मनोज तोषनीवाल, राकेश सोमानी, रमेश तोषनीवाल, भगवान मालू, सुंदर अजमेरा, दिनेश बांगड़, रमेश लढ़ा, सुभाष भंडारी, विनय लढ़ा, मनोज नखलक, अशोक काबरा, घीसू जागेटिया, कैलाश गगरानी, अंकित न्याती सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


