क्षेत्र की बेटी ने शूटिंग में दिलाया राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कीर्ति राज राठौड़ का शानदार प्रदर्शन

Published On:

Date:

क्षेत्र की बेटी ने शूटिंग में दिलाया राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक
68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कीर्ति राज राठौड़ का शानदार प्रदर्शन
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में विजयनगर के राजनगर निवासी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मूल सिंह राठौड़ की पोत्री कीर्ति राज राठौड़, पुत्री हेमेन्द्र सिंह राठौड़, ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला वर्ग सिविलियन थ्री पोजीशन इंडिविजुअल श्रेणी में रजत पदक प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 11 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। इस वर्ग में राजस्थान की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक भी हासिल किया। कीर्ति राज राठौड़ की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, मित्रों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ दीं।
उल्लेखनीय है कि कीर्ति राज राठौड़ इससे पूर्व भी वर्ष 2023 में जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्तमान में वह पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में निरंतर अभ्यास कर अपने प्रदर्शन को और निखार रही हैं।
अपनी इस सफलता का श्रेय कीर्ति राज राठौड़ ने अपने कोच एवं माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

Leave a Comment

Related News