अरावली को बचाने के लिए ईंट से ईंट बजा देंगे = रामचंद्र चौधरी।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
कांग्रेस सेवादल बिजयनगर ने अजमेर डेयरी सदर रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व मे अरावली बचाओ जन जागरुकता रैली निकाली। मसूदा कांग्रेस सेवादल की अगुवाई में अरावली बचाओ जन जागरुकता रैली निकाली जो कुम्हार मौहल्ला स्थित कांग्रेस सेवा दल कार्यालय से रवाना होकर सब्जी मण्डी चार बत्ती होते हुये रेल्वे स्टेशन पर समापन हुआ। कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अरावली बचाओ देश बचाओ, अरावली के सम्मान में कांग्रेस मैदान के नारे लगाते हुये बीजेपी का विरोध कर रहे थे।
रैली में डेयरी सदर रामचंद्र चौधरी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया और मनरेगा व अरावली बचाओ के मामले में कहा कि भाजपा के मंसुबे को कभी भी कामयाब नही होने देंगें ईंट से ईंट बजा देंगे। मसूदा विधानसभाध्यक्ष रामलाल नंगवाडा ने बताया कि अरावली पर्वतमाला केवल राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं, बल्कि प्रदेश की जीवनरेखा है। पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण, जैव विविधता और आमजन के भविष्य की रक्षा के लिए अरावली बचाओ जन-आंदोलन” तथा मनरेगा को कमजोर करने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस ने रैली निकाल कर विरोध जताया है। कार्यक्रम में अजमेर लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चोधरी, मसूदा विधानसभा अध्यक्ष रामलाल नंगवाडा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल हुसैन,यंग ब्रिगेड अध्यक्ष कुशाल नील, श्याम नागोरी,लादूराम टेलर, साहब शरण आचार्य, सांवरलाल जाट, कानाराम कवि,मान सिंह काठात, तेजेंद्र सिंह,महावीर पांचाल, गोपाल सिंह चौहान ,इकबाल मेवाती, हेमराज खाती, आकाश सांखला, नेमीचंदसैनी ,सुरेश कच्छावा, गोपाल स्वरुप कुमावत ,शेरा वर्मा,प्यार मोहम्मद, याकुब मोहम्मद, सांवरलाल गुर्जर,दिलीप मेधंवसी, फिरोज पठान , सहित सैकेडो कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों ने रैली में भाग लिया।
अरावली को बचाने के लिए ईंट से ईंट बजा देंगे = रामचंद्र चौधरी।
Leave a comment
Leave a comment


