डाक सेवा – जन सेवा को चरितार्थ करते गुलाबपुरा उप मंडल के डाककर्मी

Published On:

Date:

डाक सेवा – जन सेवा को चरितार्थ करते गुलाबपुरा उप मंडल के डाककर्मी
======
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) डाक विभाग के गुलाबपुरा उप मंडल के द्वारा ग्रामीण अंचल के निवासियों की आधार संबधी आवश्यकताओं को देखते हुए दौलतगढ़ ग्राम पंचायत के शाखा डाकघर में शनिवार को आधार शिविर का आयोजन किया गया, लेकिन ग्रामवासियों की मांग पर रविवार को भी शिविर जारी रखा गया l शिविर में दौलतगढ़ के साथ साथ आसपास के सभी गांवों के लोग भी आधार संबंधी कार्य हेतु शिविर में पहुंचे । आधार शिविर में करीब 120 ग्रामवासियों के आधार संबंधी कार्य किए गए । निरीक्षक डाक संतोष लवानिया ने बताया कि शिविर में आए सभी ग्रामवासियों को डाकघर की जनकल्याणकारी बचत योजनाओं और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के बारे में भी अवगत कराया गया है साथ ही बताया गया कि उप मंडल द्वारा आगामी समय में अन्य ग्राम पंचायतों को चिन्हित करते हुए आधार शिविरों का आयोजन किया जाएगा l आधार शिविर में दिनेश चौधरी ब्रांच पोस्टमास्टर दौलतगढ़, श्रीमती पूजा धोबी सहायक शाखा डाकपाल, आधार ऑपरेटर दिनेश कुमावत व हगामी लाल सहित मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News