विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का भीलवाड़ा आगमन, राजस्थान जन मंच ने किया भव्य स्वागत सर्किट हाउस में प्रभु श्रीकृष्ण का दुपट्टा ओढ़ाकर, श्रीराम की मूर्ति भेंट कर मेवाड़ी पगड़ी पहनाई ✍️ मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 

Published On:

Date:

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का भीलवाड़ा आगमन, राजस्थान जन मंच ने किया भव्य स्वागत

सर्किट हाउस में प्रभु श्रीकृष्ण का दुपट्टा ओढ़ाकर, श्रीराम की मूर्ति भेंट कर मेवाड़ी पगड़ी पहनाई

✍️ मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान

भीलवाड़ा, 30 दिसंबर।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के भीलवाड़ा आगमन पर राजस्थान जन मंच की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी के नेतृत्व में तथा नगर निगम महापौर राकेश पाठक के सानिध्य में आयोजित हुआ।
सर्किट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को प्रभु श्रीकृष्ण का भव्य दुपट्टा ओढ़ाया गया, प्रभु श्रीराम की मूर्ति भेंट की गई तथा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर पारंपरिक रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में विनोद झुरनानी, राजकुमार आंचलिया, शिवप्रकाश चन्नाल, जगदीश सेन, जयनारायण जोशी, रामचंद्र मूंदड़ा, दीपक चन्नाल, मुकेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News