नववर्ष पर स्वास्थ्य का संकल्प: शाहपुरा के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में निःशुल्क काढ़ा वितरण शुरू सर्दी-खांसी व मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक पहल, आमजन में दिखा उत्साह ✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

नववर्ष पर स्वास्थ्य का संकल्प: शाहपुरा के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में निःशुल्क काढ़ा वितरण शुरू
सर्दी-खांसी व मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक पहल, आमजन में दिखा उत्साह

✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा शहर में
नववर्ष के अवसर पर आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए शाहपुरा नगर के बालाजी की छतरी स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में निःशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में फैलने वाली मौसमी बीमारियों से नागरिकों को सुरक्षित रखना है।
राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में औषधीय जड़ी-बूटियों से तैयार यह आयुर्वेदिक काढ़ा सर्दी, खांसी, जुकाम सहित अन्य मौसमी रोगों में अत्यंत लाभकारी बताया जा रहा है। चिकित्सालय परिसर में प्रतिदिन आने वाले मरीजों एवं आम नागरिकों को यह काढ़ा निःशुल्क पिलाया जा रहा है।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीपिका शर्मा ने बताया कि ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए नववर्ष से काढ़ा वितरण प्रारंभ किया गया है, जो नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित यह काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है।
डॉ. शर्मा ने नगरवासियों से अपील की कि वे स्वयं चिकित्सालय पहुंचकर काढ़े का सेवन करें तथा अपने परिवारजनों के लिए भी काढ़ा ले जाकर सभी को स्वस्थ रखने में सहयोग करें, ताकि मौसमी बीमारियों से प्रभावी बचाव किया जा सके।
काढ़ा वितरण कार्यक्रम के दौरान डॉ. दीपिका शर्मा, डॉ खुशबू प्रजापत, डॉ राजेंद्र गुप्ता,  पुष्पेंद्र कुमार जीनगर, शीतल शर्मा, भावना चौधरी, गणेश धाकड़, विनोद कुमार भील सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News