भूपेन्द्र सिंह चौधरी की पदोन्नति पर महावीर इंटरनेशनल ने किया सम्मान
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
महावीर इंटरनेशनल के सक्रिय सदस्य भूपेन्द्र सिंह चौधरी के पशु चिकित्सा अधिकारी से पदोन्नत होकर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी बनने पर महावीर इंटरनेशनल गुलाबपुरा इकाई द्वारा उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने चौधरी को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल गुलाबपुरा के अध्यक्ष वीर अजित नाहर, फतेहलाल काटेड, अशोक चोपड़ा, गौतम आंचलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सदस्यों ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह चौधरी की यह पदोन्नति उनकी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव का परिणाम है, जो संगठन के लिए भी गर्व का विषय है।
भूपेन्द्र सिंह चौधरी की पदोन्नति पर महावीर इंटरनेशनल ने किया सम्मान
Published On:
Date:

