कानिया में उर्स के मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में 92 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती ग्राम कानिया मे
हज़रत सरफुदीन सरकार(र .अ ) के 32 वे उर्स के मुबारक मौके पर रंगरेज़ समाज सेवा समिति खारी का ढावा के तत्ववाधान में व दरगाह कमिटी के सहयोग से रक्त दान शिविर का आयोजन हुआ | रंगरेज़ समाज सेवा समिति के सदर हाजी मोहम्मद शरीफ ने बताया की इस शिविर में सभी समाज के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर एकता की मिसाल पेश की |रंगरेज़ समाज के सेक्रेटरी यूनुस नीलगर ने बताया की इस रक्त दान शिविर में 92 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ | महात्मा गाँधी भीलवाड़ा की टीम ने डां. धर्मवीर बैरवा के निर्देशन में शिविर आयोजित किया | रंगरेज़ समाज सेवा समिति खारी का ढावा समय समय पर सामाजिक सरोकार के कार्य करती रहती है | कानिया के सदर चाँद बागवान ने बताया की शिविर में माँ बहनो ने भी बढ़ चढ़ हिस्सा लिया | इस मौके पर मौलाना मुमताज़ कादरी , कानिया इमाम यूनुस मो ,दरगाह सदर जाकिर भाई ,सरपंच देवेंदर सिंह ,ताज मोहम्मद ,इशाक चंदेल ,एडवोकेट दाऊद ,संजय छिपा ,रामराज गुर्जर ,अमीनुद्दीन ,फरियाद खोकर नारायण गुर्जर ,समसुदीन , मोहित ,यूनुस ,आजाद चंदेल ,रफीक बेहलीम ,एडवोकेट शरीफ ,रहिस मोहम्मद ,गुलाबपुरा सदर शाकिर भाई ,गनी चंदेल ,सलीम टाक ,वफ़ात मास्टर,हुसैन ,मुस्ताक सहित मौजूद मौजूद थे |
कानिया में उर्स के मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में 92 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
Leave a comment
Leave a comment


