नववर्ष पर विट्ठल स्वरूप श्रृंगार में चारभुजा नाथ के विशेष दर्शन
पौष शुक्ल त्रयोदशी व रोहिणी प्रदोष व्रत पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 1 जनवरी
नववर्ष के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थित बड़ा मंदिर में चारभुजा नाथ को विट्ठल भगवान के दिव्य स्वरूप में विशेष श्रृंगार कर भक्तों को दर्शन कराए गए। यह आयोजन पौष शुक्ल त्रयोदशी एवं रोहिणी प्रदोष व्रत के शुभ संयोग पर सम्पन्न हुआ।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नववर्ष के अवसर पर चारभुजा नाथ को विट्ठल स्वरूप की विशेष पोशाक नारायण सोमानी द्वारा भेंट की गई। वहीं मंदिर के आचार्य पंडित विकास मनीष पाराशर द्वारा भगवान का विधि-विधान से भव्य श्रृंगार संपन्न कराया गया।
विशेष श्रृंगार दर्शन के चलते चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने नववर्ष की मंगल कामनाओं के साथ भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्ति, आस्था और उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा।


