शाहपुरा में 4 जनवरी को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा | स्वास्थ्य समाचार।
शाहपुरा के रामद्वारा परिसर में 4 जनवरी (रविवार) को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सद्भावना सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में एवं स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित होने वाले 21वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर के रूप में प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होगा।
ट्रस्ट की अध्यक्षा कमला चौधरी ने बताया कि शिविर में अनुभवी एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आमजन की निःशुल्क जांच की जाएगी। शिविर के दौरान मोतियाबिंद, ग्लूकोमा (काला पानी), नासूर, पलक संबंधी रोगों सहित अन्य नेत्र विकारों की जांच एवं आवश्यकता अनुसार निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के जरूरतमंद नेत्र रोगियों से इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है, ताकि समय पर उपचार से दृष्टि संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।


