अखिल भारतीय युवा नायक महासभा ने महेंद्र नायक को प्रदेश प्रतिनिधि पद पर किया मनोनीत
संगठन एवं समाज सेवा के प्रति सक्रिय भूमिका को देखते हुए सौंपी गई जिम्मेदारी
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
श्रीगंगानगर।
अखिल भारतीय युवा नायक महासभा, राजस्थान द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नायक समाज के सक्रिय कार्यकर्ता महेंद्र नायक को प्रदेश प्रतिनिधि (राजस्थान) पद पर मनोनीत किया गया है।
महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सुशील नायक द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र में बताया गया कि महेंद्र नायक की समाज के प्रति निष्ठा, संगठनात्मक क्षमता तथा निरंतर सक्रिय सहभागिता को ध्यान में रखते हुए यह दायित्व प्रदान किया गया है। नियुक्ति-पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि वे अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष सुशील नायक ने कहा कि अखिल भारतीय युवा नायक महासभा नायक समाज के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक उत्थान और युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में योग्य और कर्मठ व्यक्तियों को संगठन में आगे लाकर जिम्मेदारी देना महासभा की प्राथमिकता है।
महेंद्र नायक की नियुक्ति पर नायक समाज के गणमान्य नागरिकों एवं संगठन पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।


