तीर्थयात्रियों ने भगवान श्री लड्डू गोपाल संग किया जगन्नाथ पुरी समुद्र में स्नान।

Published On:

Date:

तीर्थयात्रियों ने भगवान श्री लड्डू गोपाल संग किया जगन्नाथ पुरी समुद्र में स्नान।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर के श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर के सानिध्य में धार्मिक यात्रा पर गए 76 श्रद्धालुओं का दल भगवान श्री लड्डू गोपाल के सानिध्य मे ओडिशा स्थित पवित्र तीर्थ जगन्नाथ पुरी पहुँचा जहाँ श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की नगरी में स्थित समुद्र तट पर विधिवत मंत्रोच्चारण व भक्ति भाव के साथ पावन स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की। महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि ऐसी तीर्थ यात्राएं समाज में धार्मिक चेतना को जागृत करती हैं और आपसी भाईचारे व आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती हैं। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को इस पावन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
धार्मिक यात्रा मे श्रद्धालु अजय वैष्णव, सुरेश लोहार व्याख्याता,उदयलाल पंचोली, जगदीश चन्द्र लखारा, दिनेश पोखरा, पारस वैष्णव,लाडु माली, सदा कंवर,कमला चित्रकार सहित तीर्थ यात्री सम्मिलित है।

Leave a Comment

Related News