तीर्थ यात्रियों ने किया त्रिवेणी संगम माघ मेले मे स्नान।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) लड्डू गोपाल के संग 76 तीर्थयात्रियों ने प्रयागराज में वार्षिक माघ मेला के कुंभ में किया पावन त्रिवेणी संगम स्नान। श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर बालाजी चौक गुलाबपुरा से 76 श्रद्धालु तीर्थयात्रियों का दल एक धाम तीन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सोमवार को भगवान श्री लड्डू गोपाल के पावन सान्निध्य में प्रयागराज पहुँचा, जहाँ उन्होंने विश्व प्रसिद्ध माघ मेला कुंभ के अवसर पर पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। माघ माह मेला कुंभ नगरी प्रयागराज में हर-हर गंगे और जय श्री लड्डू गोपाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महंत पवन दास वैष्णव एवं श्रद्धालुओं ने संगम तट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह एवं आध्यात्मिक उल्लास देखने को मिला। तीर्थ यात्री
सुरेश लोहार व्याख्याता, अजय वैष्णव, उदय लाल साहू, मदन बेरवा अध्यापक, हरिओम लोहार, रामनरेश सिंह परमार, पारस वैष्णव, रेखा बेरवा अध्यापिका,सीता मेघवंशी, मधु लोहार,पिंकी खींची यात्रा दल के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक यात्रा से मन को आत्म शांति की अनुभूति हो रही है।
तीर्थ यात्रियों ने किया त्रिवेणी संगम माघ मेले मे स्नान।
Leave a comment
Leave a comment


