दाधीच समाज सेवा समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र जोशी व सचिव रामपाल जोशी।

Published On:

Date:

दाधीच समाज सेवा समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र जोशी व सचिव रामपाल जोशी।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय दाधीच सेवा समिति की बैठक आजीवन संरक्षक राम गोपाल शर्मा की मौजूदगी में कि गई।बैठक मे समाज के प्रबुद्ध जनों ने अध्यक्ष कैलाश जोशी व उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद दाधीच एवं युवा सदस्य गौरव आचार्य के देहावसान पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक मे
समाज के गणमान्य लोगो ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के देहावसान हो जाने से उनके पद रिक्त चल रहे थे एवं कानूनी कार्य में बाध्यता आ रही थी इस हेतु सर्वसम्मति से चयन किया जाना तय किया गया। रामपाल जोशी ने कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र जोशी जो पिछले दो वर्ष से कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यभार देख रहे थे उनके नाम अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रस्ताव रखा, इसकी सहमति दिलीप दाधीच ने दी व राम गोपाल शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए अनुमोदन किया।इस पर राजेंद्र जोशी को सभी प्रबुद्ध जनों ने अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही संरक्षक पंडित राम गोपाल शर्मा ने सचिव पद के लिए रामपाल जोशी एवं सहसचिव के लिए विकास आचार्य का अनुमोदन किया इसको सभी उपस्थित सम्माननीय सदस्य ने स्वागत किया। सभी सदस्यों ने तीनों अध्यक्ष, सचिव एवं सह सचिव को अपनी कार्यकारिणी निर्धारित करने के लिए अधिकार दिया व आगामी सात दिनों में कार्यकारिणी बनाने हेतु कहा गया। इस दौरान दाधीच समाज के गणमान्यजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News