क्षेत्र मे चार दिनों से शीतलहर जारी , सर्द हवाओं का प्रकोप जारी।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र में चार दिनों से घने कोहरे व शीत लहर चलने से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। शनिवार से ही सुबह सुबह घना कोहरा छा रहा है, तापमान मे भारी गिरावट से मौसम ठंडमय हो गया,सर्द हवाओं से सुबह व शाम से ठिठूरन बढी रही है,हालांकि दिन मे कुछ समय के लिए सूर्य देव के दर्शन होने से थोड़ी राहत मिलती है, परन्तु शाम होते होते वापस सर्द हवाओं के साथ शीतलहर चलने से शुरू हो जाती है, लोग सर्दी से बचने के लिए दिन मे भी अलाव तापते नजर आए। आमजन के साथ बेजुबान पशु पक्षी भी शीत लहर से पूरी तरह प्रभावित हुए। वही किसान लोग उक्त मौसम से फसलों मे फायदा होने की बात कर रहे है। शहर के बाजारों मे भी तेज सर्दी के चलते लोगो की संख्या कम नजर आई, दुकानदार भी जल्दी ही दुकाने बंद कर अपने घर निकल लेते है। वही तेज सर्दी के तेवर को देखते हुए प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों मे सर्दी के अवकाश को बढा दिया गया है।
क्षेत्र मे चार दिनों से शीतलहर जारी , सर्द हवाओं का प्रकोप जारी।
Leave a comment
Leave a comment


