कड़कड़ाती ठंड में भी विधायक अशोक कोठारी ने किया फ्लावर शो 2026 का अवलोकन
प्लांट लवर सोसाइटी के पर्यावरणीय कार्यों से प्रभावित होकर स्थायी जमीन आवंटन का दिया आश्वासन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। चीफ़ एडिटर द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 6 जनवरी।
शहर की एमटीएम सोसाइटी परिसर में आयोजित फ्लावर शो 2026 का अवलोकन मंगलवार को शहर विधायक अशोक कोठारी ने किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद विधायक कोठारी ने आयोजन स्थल पहुंचकर प्रदर्शनी को देखा और प्लांट लवर सोसाइटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण व जनजागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
अवलोकन के दौरान विधायक कोठारी ने सोसाइटी के सतत प्रयासों से प्रभावित होकर भविष्य में फ्लावर शो के लिए स्थायी रूप से भूमि आवंटन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि नई पीढ़ी में प्रकृति के प्रति रुचि भी विकसित होती है।
इस अवसर पर सोसाइटी की सचिव प्रियंका सोमानी एवं संजय राठी ने विधायक को विभिन्न प्रकार के पुष्प, कैक्टस, सजावटी पौधों एवं अन्य दुर्लभ प्रजातियों की जानकारी दी। प्रदर्शनी में बाल किशन जी द्वारा संचालित ‘किचन गार्डन ऑन रूफ टॉप’ और बोनसाई पौधे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
सोसाइटी के वित्त सचिव राकेश तिवारी ने भविष्य में भीलवाड़ा में राष्ट्रीय स्तर के फ्लावर शो आयोजित करने की महत्वाकांक्षी योजना से भी विधायक को अवगत कराया।
सोसाइटी के कैलाश सोनी ने बताया कि अपराह्न बाद एडिशनल एसपी हेमंत कुमार ने भी फ्लावर शो का अवलोकन किया और सोसाइटी द्वारा किए जा रहे पर्यावरणीय प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
कार्यक्रम में सामाजिक प्रतिनिधि, उद्योगकर्मी एवं नियमित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें भारती, हेमल, हर्षा कटियार, सुशील डांगी, रेणू मानसिंहका, भूपेंद्र राणावत, कुसुम कोगटा, रूपा परशुरामपुरियां, भारती शर्मा, मधु कोगटा, रेखा शर्मा, आशा खंडेलवाल, अंकुर जैन, हर्ष कटिहार, पूनम महादेव, हरविंदर कौर, प्रतिभा जी मानसिंहका, रेखा सोडाणी, संगीता काबरा, सीमा गोयल, सुनील तलेसरा, पंकज मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


