विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की पहल से शाहपुरा में बनेगी 3 करोड़ की खेल अकादमी
उपशीर्षक:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की स्वीकृति, 9 जनवरी को होगा शिलान्यास
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा–बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दिलाई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत रु. 3 करोड़ की लागत से शाहपुरा में आधुनिक खेल अकादमी का निर्माण किया जाएगा, जिसका शिलान्यास 9 जनवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे होगा।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के सतत प्रयासों से युवा मामले एवं खेल विभाग के अंतर्गत इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिली है। प्रस्तावित खेल अकादमी से क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं तथा बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
डॉ. बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी सोच और भाजपा सरकार की खेल-समर्थक नीतियों के कारण शाहपुरा क्षेत्र को यह बड़ी सौगात मिली है। यह खेल अकादमी न केवल युवाओं को सकारात्मक दिशा देगी, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी नई पहचान दिलाएगी।
शिलान्यास कार्यक्रम
स्थान : माता जी का खेड़ा रोड, चम्बल पम्प हाउस के पास, शाहपुरा
दिनांक : 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
समय : प्रातः 11 बजे
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने समस्त खेल प्रेमियों, युवा वर्ग, खिलाड़ियों, कार्यकर्ता बंधुओं, देवतुल्यजनों एवं पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


