विधायक सांखला ने पालिका वार्ड नम्बर चार मे लगभग दो करोड़ के विकास कार्य का लोकार्पण किया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नम्बर चार मे विधायक जब्बार सिंह सांखला के आतिथ्य मे लगभग दो करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम मे विधायक सांखला ने कहा की भाजपा सरकार बिना भेदभाव के विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे है, आगे भी विभिन्न वार्डों मे विकास कार्य किए जायेंगे। वार्ड पार्षद प्रियंका शर्मा, समाजसेवी विनोद कुमार त्रिपाठी व कृष्ण गोपाल त्रिपाठी सहित ने विधायक जब्बार सिंह सांखला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरसिंह चौहान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह राठौड़, मनोज तोषनीवाल, पूर्व प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़, कन्हैया लाल वैष्णव, विकास आचार्य, कांता सोमानी, पार्षद महादेव जाट, रोहित चौधरी, गणेश देवासी सहित अतिथियों का स्वागत किया गया। वार्ड वासियो ने पार्षद प्रियंका शर्मा व समाजसेवी विनोद कुमार त्रिपाठी एवं कृष्ण गोपाल त्रिपाठी का स्वागत किया गया। पार्षद प्रियंका शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पीयूष मेवाड़ा, मनोज सिसोदिया, मंगल सिंह, शक्ति सिंह राणावत, इन्द्र चंद जैन, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, एवं वार्ड वासी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद पोष बडा का आयोजन भी किया गया।
विधायक सांखला ने पालिका वार्ड नम्बर चार मे लगभग दो करोड़ के विकास कार्य का लोकार्पण किया।
Leave a comment
Leave a comment


