एक धाम–तीन ज्योतिर्लिंग यात्रा पूर्ण कर लौटे श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, बालाजी चौक गुलाबपुरा से भगवान श्री लड्डू गोपाल के सान्निध्य में एक धाम–तीन ज्योतिर्लिंग की पावन तीर्थयात्रा पर निकले 76 श्रद्धालु 13 दिवसीय सफल यात्रा पूर्ण कर अपने नगर लौटे। नगर आगमन पर श्रद्धालुओं का भक्तिभाव से स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान भगवान श्री लड्डू गोपाल के साथ 76 तीर्थयात्रियों ने जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, नेपाल, अयोध्या, काशी एवं प्रयागराज जैसे पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर विधिवत गंगा स्नान कर गंगा आरती की गई, जिससे संपूर्ण यात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रही। प्रयागराज से संतो द्वारा विधिवत विदाई दिए जाने के पश्चात भगवान श्री लड्डू गोपाल अपने निज धाम श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, बालाजी चौक गुलाबपुरा पहुंचे। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव के सान्निध्य में विशेष दर्शन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्तों ने जयकारों के साथ भगवान श्री बालाजी महाराज के दर्शन किए। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि यह यात्रा सभी श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पुण्यदायी, मंगलकारी एवं अविस्मरणीय रही। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को सफल यात्रा पूर्ण होने पर बधाई दी और भगवान श्री बालाजी महाराज से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पुजारी अजय वैष्णव उदय लाल साहू सुरेश लोहार व्याख्याता पांचूलाल खींची, हरिओम लोहार,पारस वैष्णव,लाड माली, सीता मेघवंशी, शायरी मेघवंशी, देवी तिवाड़ी, सुमन चौहान पिंकी खींची आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।
एक धाम–तीन ज्योतिर्लिंग यात्रा पूर्ण कर लौटे श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत।
Leave a comment
Leave a comment


