जैन मुनि आदित्य सागर जी महाराज का 29 मिल चौराहे पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नेशनल हाईवे राजमार्ग 48 पर जैन मुनि आदित्य सागर जी महाराज विजयनगर से मंगल विहार कर 29 मील चौराहे पर पहुंचे जहां दिगंबर जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुनिश्री संघ में अप्रमित सागर, सहज सागर क्षुल्लक श्रेयस सागर विहार करते हुए भीलवाड़ा की ओर जा रहे हैं। 29 मील चौराहे पर समाज के मंत्री रतन कुमार जैन,राजेश शाह, कुंदनमल पाटनी,राजकुमार पाटनी, निर्मल गदिया, मांगी लाल सेठी , महेन्द्र कोठारी, प्रेमचंद जैन, नवीन शाह, महावीर काला, सुरेश शाह,लोकेश बज, अभिषेक जैन, अरहंत जैन सहित उपस्थित है मुनिश्री विहार कर मेवाड़ आईटीआई पहुंचे जहां रात्रि प्रवास किया । मुनिश्री के साथ विजयनगर से भी विहार में बड़ी संख्या में साथ चल रहे थे। बिहार में कोठारी प्रतिष्ठान पर भी पाद प्रक्षालन किया गया।


