*स्वच्छ भारत मिशन को मिली नई मजबूती, स्वराज सिंह शेखावत को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी*
*जिले में स्वच्छता अभियान को नई दिशा देंगे शेखावत*
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा।
स्वच्छ भारत मिशन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में स्वराज सिंह शेखावत को सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से जिले में स्वच्छता, जनजागरूकता एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियानों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
स्वच्छ राजस्थान – स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत यह दायित्व वरिष्ठ स्वच्छता प्रेरक एवं पूर्व ब्रांड एंबेसडर के. के. गुप्ता द्वारा जारी आदेश के माध्यम से प्रदान किया गया। यह नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर की गई है।
अनुभव और कार्यशैली बनी चयन का आधार
स्वराज सिंह शेखावत लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और जनहित के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। स्वच्छता, जनभागीदारी और संगठनात्मक समन्वय के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्राम स्तर तक अभियान को मिलेगी मजबूती
आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि स्वराज सिंह शेखावत के नेतृत्व में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंडल स्तर तक स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। साथ ही नियमित बैठकों एवं जनसंपर्क के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
पूरी निष्ठा से निभाने का लिया संकल्प
नियुक्ति के बाद स्वराज सिंह शेखावत ने संगठन और नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
✍️ रिपोर्ट : मोनू सुरेश छीपा


