फ्लावर शो 2026 का भव्य शुभारंभ 10 जनवरी को, पूजनीय संतों के करकमलों से होगा उद्घाटन
भीलवाड़ा में पुष्पों की विविधता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीतमय आयोजनों से सजेगा फ्लावर शो 2026
✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 9 जनवरी।
भीलवाड़ा शहर में आयोजित फ्लावर शो 2026 का भव्य शुभारंभ 10 जनवरी को प्रातः 10 बजे MTM सोसाइटी, अजमेरी पुलिया के पास किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी नवरतन ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन पूजनीय संतों के करकमलों द्वारा संपन्न होगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर हंसाराम जी (हरिसेवा उदासीन आश्रम), महंत मोहन शरण जी (निम्बार्क आश्रम) एवं महंत संत दास जी (हाथी भाटा आश्रम) की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर विशेष प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। विवेकानंद केंद्र की 200 बालिकाओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार का अनुशासित एवं मनोहारी प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात 10 बालिकाओं द्वारा भावपूर्ण ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी गई।
पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन रवि द्वारा किया गया, जिनके साथ सत्यम, भगवान सिंह एवं डॉ. अर्जुन वैष्णव का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में मधु ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मीडिया प्रभारी कैलाश सोनी एवं पंकज मिश्रा ने बताया कि फूलों की अद्भुत विविधता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अनुशासित आयोजन के कारण यह प्रदर्शनी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी के अंतर्गत शनिवार को जयपुर से आए प्रसिद्ध बैंड “ड्रीमरज़ रॉकस्टार” द्वारा म्यूज़िक शो प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें श्रोताओं को एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियाँ सुनने को मिलेंगी। वहीं रविवार को पुखराज सोनी एवं उनकी टीम द्वारा “म्यूज़िक लवर्स नाइट” का आयोजन किया जाएगा, जो संगीत प्रेमियों के लिए यादगार रहेगा।
फूल प्रदर्शनी के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया तथा प्रदर्शनी में लगे विभिन्न पुष्पों, व्यवस्थाओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में हितेष तिवारी, रजनीकांत आचार्य, शैलेंद्र केलानी, गिरधारी, लेखराज, पूजा, खुशी, अनूश्री, रवि, शिव, गणेश मंदिर ट्रस्ट से गोविंद घिया, विजय ददलानी, कुसुम कोगटा, राजेंद्र बंब, प्रियंका सोमानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


