हुरडा मे विराट हिन्दू सम्मेलन के सम्बंधित बैठक आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन के निम्मित हुरड़ा ग्राम में बैठक हुई जिसमें मातृ शक्ति और समाज के प्रमुख व्यक्ति, वरिष्ठजन,व युवा सम्मिलित हुए।
बैठक में हिन्दू सम्मेलन की व्यापक योजना बनी , इसमे मातृशक्ति द्वारा 1100 कलश का लक्ष्य लिया गया ,
धर्मध्वजा यात्रा युवाओं द्वारा ,सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भोजन महाप्रसाद ,भारत माता की महाआरती आदि की योजना बनी।
बैठक में उपस्थित पुरुषों और मातृशक्ति ने आयोजन समिति की अध्यक्षता के लिए सर्वसम्मति से रामलाल रेगर ( सेवानिवृत्त अध्यापक ) का चयन किया ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष द्वारा आयोजन समिति के संरक्षक, उपाध्यक्ष, संयोजक, सहसंयोजक, कोषाध्यक्ष, प्रचार प्रमुख ,महिला प्रमुख, युवा प्रमुख आदि दायित्वों की घोषणा की । बैठक में 20 मातृशक्ति सहित कुल 82 संख्या उपस्थित रही ।
हुरडा मे विराट हिन्दू सम्मेलन के सम्बंधित बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


