विधार्थियो ने व्यावसायिक शिक्षा के तहत् ईंट भट्ठे का भ्रमण किया।

Published On:

Date:

विधार्थियो ने व्यावसायिक शिक्षा के तहत् ईंट भट्ठे का भ्रमण किया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जूना गुलाबपुरा के कक्षा 9 और 10 के विधार्थियो को व्यावसायिक शिक्षा के तहत रीतु ब्रिक्स सरेरी ईंट भट्टे का भ्रमण करवाया गया। उक्त भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को ईंट बनाने की प्रक्रिया और व्यवसाय के बारे में जानकारी प्रदान करना था। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी लोकेश योगी ने बताया कि भ्रमण के दौरान बच्चों ने ईंट संचालक संजय कुमावत और कर्मचारियों से बात की और ईट बनाने की प्रक्रिया को बहुत ही बारीकी से देखा और समझा और इसके निर्माण के विभिन्न चरणों की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के संस्था प्रधान परमानंद शर्मा ने बताया की कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा के महत्व को समझने में मदद मिलती है और वह अपने आप को भविष्य के लिए तैयार करते हैं। इस भ्रमण में भाग लेने वाले छात्रों ने अपने अनुभव साझा किया और बताया कि इस भ्रमण से उन्हें ईट निर्माण की प्रक्रिया के बारे में बहुत ही अच्छी जानकारी मिली और व्यावसायिक शिक्षा के महत्व के बारे में पता चला। साथ ही संजय कुमावत द्वारा बच्चों को और शिक्षकों को अल्पाहार दिया गया। उप प्रधानाचार्य सीता सुखवाल ने संजय कुमावत को धन्यवाद दिया। विद्यालय के मूलचंद कुमावत, पुष्पा जोशी, योगेश कौशिक आदि साथ में थे।

Leave a Comment

Related News