10 दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में संभागीय अध्यक्ष माहेश्वरी का स्वागत किया गया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर मे लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई 2 के संभागीय अध्यक्ष लायन आशुतोष माहेश्वरी के बिजयनगर में आयुर्वाद विभाग व संचेती परिवार व लायंस क्लब बिजयनगर द्वारा स्वागत किया गया। आशुतोष माहेश्वरी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिया लायंस क्लब विजयनगर द्वारा जो सेवा कार्य किया जा रहा है वह प्रशंसनीय है ।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ ऐ . के.विश्वास, सचिव सुधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा सुधीर गोयल, एडवोकेट नवीन कुमार सोनी,राजेश गट्टाणी विजय अरोड़ा ,राजेंद्र धनोपिया अनिल आचार्य ,विमल कोठारी शांतिलाल लोढ़ा,जी एल यादव , हेमंत अग्रवाल, महावीर टेलर, डॉक्टर श्याम सुंदर अग्रवाल, विश्वनाथ पाराशर,सरवन नागोरी, डॉ अमित उपाध्याय,निर्मला शर्मा, शांति टेलर, संध्या संचेती, उमा आचार्य ,उर्मिला धनोपिया सहित क्लब के कई सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे। शिविर प्रभारी डाँक्टर विजय वैष्णव ने बताया की आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के दुसरे दिन विभिन्न बीमारियों के 627 मरीजों का पंजीयन किया गया उसमे कुछ का इलाज किया व कुछ को भर्ती किया गया।
10 दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में संभागीय अध्यक्ष माहेश्वरी का स्वागत किया गया।
Leave a comment
Leave a comment


