पंचायत समिति परिसर में विधायक जन सुनवाई केंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कल आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को मिलेगा नया सशक्त मंच ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

पंचायत समिति परिसर में विधायक जन सुनवाई केंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कल

आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को मिलेगा नया सशक्त मंच

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा | 10 जनवरी 2026।
शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सुशासन को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में पंचायत समिति परिसर, शाहपुरा में प्रस्तावित विधायक जन सुनवाई केंद्र के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन कल किया जाएगा।
यह जन सुनवाई केंद्र माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय भजन लाल जी शर्मा द्वारा स्वीकृत किया गया है, जो क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याएँ, सुझाव एवं मांगें सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम प्रदान करेगा। इसके माध्यम से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं प्रभावशीलता को नया बल मिलेगा।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने बताया कि यह केंद्र आमजन और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करेगा, जिससे जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ता बंधुओं, युवा वर्ग, देवतुल्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं से विनम्र अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा एवं शोभा बढ़ाएं।
स्थान: पंचायत समिति परिसर, शाहपुरा
समय: प्रातः 11:15 बजे

Leave a Comment

Related News