अभिभाषक संघ द्वारा विधायक सांखला को मुंसिफ कोर्ट खोलने सहित मांगो को लेकर मांगपत्र सौंपा।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय अभिभाषक संघ द्वारा क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला को गुलाबपुरा में नया मुंसिफ कोर्ट खोलने, आरएए का कैंप कोर्ट खोलने, न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओ के लिए चेबर निर्माण को लेकर मांग पत्र अभिभाषक संघ के अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा के नेतृत्व में सौंपा। अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि एसीजेएम न्यायालय में वर्तमान में 5368 प्रकरण में लंबित हैँ व प्रतिदिन औसतन 160-170 प्रकरण सुनवाई को लगते है, जिसमे न्यायिक सुनवाई सुनिश्चित नहीं हो पाने से पक्षकारो को न्याय समय पर नहीं मिल पा रहा हैँ । इसलिए मुंसिफ कोर्ट खोलने व आरएए के कोर्ट कैंप गुलाबपुरा करने से राजस्व प्रकरणो कि अपीलो के माध्यम से काश्तकारो को आसान व त्वरित न्याय मिलेगा व न्यायालय में अधिवक्ताओ के बैठने कि व्यवस्था खुले में होने से सर्दी, गर्मी व बारिश में पक्षकारो व अधिवक्ताओ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए चेम्बर निर्माण कि भी मांग की । इस अवसर पर विधायक सांखला द्वारा अभिभाषक संघ के पुस्तकालय भवन के लिए 15 लाख रु विधायक कोष से स्वीकृत कर निर्माण कराने पर उन्हें साफा बँधा शॉल ओढ़ा, अभिनंदन पत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया। वही विधायक सांखला द्वारा भी अभिभाषक संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई देते हुए स्वागत किया गया।इस दौरान अभिभाषक संघ के अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष रामदयाल जाट, सचिव पियूष खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष प्रेमसिंह पालडेचा, पुस्तकालय सचिव ज्योतिबाला आमेटा, अपर लोक अभियोजक रेखा चौहान, पूर्व अध्यक्ष गोपाल वैष्णव, ललित धनोपिया, शिवनाथ सिंह, सुरेश दाधीच, पियूष मेवाडा,रामकुमार प्रजापत सहित अधिवक्तागण मौजूद थे।
अभिभाषक संघ द्वारा विधायक सांखला को मुंसिफ कोर्ट खोलने सहित मांगो को लेकर मांगपत्र सौंपा।
Leave a comment
Leave a comment



