यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का भीलवाड़ा आगमन
राजस्थान जन मंच ने सर्किट हाउस में किया पारंपरिक स्वागत-अभिनंदन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 11 जनवरी
राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं आवास (यूडीएच) मंत्री झाबर सिंह खर्रा के भीलवाड़ा आगमन पर राजस्थान जन मंच द्वारा भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम सर्किट हाउस, भीलवाड़ा में राजस्थान जन मंच अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कैलाश सोनी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा का प्रभु श्रीकृष्ण का भव्य दुपट्टा ओढ़ाकर, प्रभु श्रीराम की मूर्ति भेंट कर तथा पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंत्री का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान शिव प्रकाश चन्नाल, जगदीश सेन, विनोद गाडरी, रामचंद्र मूंदड़ा, जय नारायण जोशी, दीपक चन्नाल, मुकेश, गोपाल लड्डा, मुकेश हिरण सहित राजस्थान जन मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री खर्रा के भीलवाड़ा आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए नगरीय विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई।
—
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा



