चार दिवसीय ग्रामीण डाक शिविर आयोजित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) गुलाबपुरा डाक उप मंडल द्वारा मोड़ का निम्बाहेडा की भगवानपुरा ग्राम पंचायत में डाक विभाग के द्वारा चार दिवसीय डाक शिविर लगाया गया, जिसमें आमजन को डाक विभाग द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी बचत योजनाओं के बारे में बताया गया l साथ ही डाक विभाग की कम प्रीमियम के साथ सर्वाधिक बोनस देने वाली डाक जीवन बीमा के बारे में भी अवगत कराया गया l डाक शिविर में विभाग द्वारा आधार संबंधी कार्य भी किए गए l गुलाबपुरा उप मंडल निरीक्षक श्री संतोष लवानिया द्वारा बताया गया कि आयोजित डाक शिविर में ग्रामवासियों के करीब 150 आधार अपडेट संबधी कार्य हुए तथा करीब 125 बचत खाते खोले गए l शिविर में सुश्री किरण शर्मा, ब्रांच पोस्टमास्टर भगवानपुरा, आधार ऑपरेटर दिनेश कुमावत, केदार बलाई, विष्णु शर्मा आदि मौजूद थे l
चार दिवसीय ग्रामीण डाक शिविर आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


